DDDD

Saturday, 24 August 2024

NATIONAL SPACE DAY

23 अगस्त 2024 को केंद्रीय विद्यालय अनुपपुर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया गया. भारत के पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 का थीम है ‘चाँद को छूकर जीवन को छूना’. 23 अगस्त, 2023 को, भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरकर वह उपलब्धि हासिल की जो पहले किसी अन्य देश ने हासिल नहीं की थी. विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर की सफल तैनाती हुई, जिसने चंद्र सतह की खोज शुरू की. जिस स्थान पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग हुई, उसका नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा गया, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की ताकत और प्रगति का प्रतीक है. अंतरिक्ष में यह उपलब्धि भारत के लिए एक महत्वपूर्ण छलांग थी, जिसने देश को अंतरिक्ष-यात्रा करने वाले देशों की एक प्रतिष्ठित श्रेणी में ला खड़ा किया।

No comments:

Post a Comment