DDDD

Tuesday, 1 April 2025

"पुस्तकोपहार" कार्यक्रम 01 अप्रैल 2025

केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर में विद्यार्थियों द्वारा परोपकार एवं परमार्थ की भावना से ओत-प्रोत होकर पुस्तकोपहार कार्यक्रम को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया | प्रातः कालीन बेला में प्रार्थना सभा के दौरान प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार तिवारी की गरिमामई उपस्थिति में विद्यार्थियों द्वारा अपनी पिछली कक्षा की पुस्तकों का सेट बनाकर प्राचार्य महोदय को सौंप दिया गया | प्राचार्य महोदय ने उन पुस्तकों को पुस्तकालयाध्यक्ष सचिन पवार के माध्यम से आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को सौंपने का निर्देश दिया | तत्पश्चात प्राचार्य महोदय ने पुस्तकोपहार के महत्व को समझाते हुए अपना उद्बोधन दिया एवं जिसमें कि उनका कहना था कि पुस्तकोपहार कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर आप न सिर्फ अपने छोटे भाई बहनों के सम्मान के उच्च अधिकारी बन रहे हैं बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा हेतु एक उत्तम योगदान भी कर रहे हैं क्योंकि पुस्तकें कागज पर छपती हैं और कागज बनाने के लिए वृक्षों को काटा जाता है जो कि हमारे जीवन आधार हैं। पुस्तकें दान करना पुन: उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान देता है।

"विद्या प्रवेश" कार्यक्रम 01 अप्रैल 2025

केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों हेतु आयोजित विद्याप्रवेश कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय की संस्कृति से अवगत कराकर विद्यार्थियों का विद्यालय के पहले दिन स्वागत करना था | कार्यक्रम का प्रारंभ माननीय मुख्यअतिथि महोदय अर्थात विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार तिवारी जी द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया| तत्पश्चात प्राचार्य महोदय ने अपने आशीर्वचनों से सभी विद्यार्थियों को अभिसिंचित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा प्रिय नवप्रवेशी विद्यार्थियों, आज इस विशेष अवसर पर आप सभी का विद्यालय में स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। यह एक नया अध्याय है, जो आपके जीवन में उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा|

Sunday, 26 January 2025

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025


केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास एवं गर्व के साथ मनाया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं केन्द्रीय विद्यालय अनुपपुर के प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार तिवारी जी का विद्यालय की कलर पार्टी द्वारा अगवानी कर स्वागत किया गया तत्पश्चात उनके द्वारा विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया एवं इस अवसर पर अपने उत्साह एवं जोश का परिचय देते हुए समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा बुलंद ध्वनि से राष्ट्रगान गाया गया |

Wednesday, 2 October 2024

02 अक्टूबर 2024

दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती मनायी गई, इस अवसर पर प्राचार्य श्री देवेन्द्र कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन से परिचय से अवगत कराया।
छात्रों व अध्यापकों ने राष्ट्रपिता के प्रिय गीत “रघु पति राघव राजा राम” गाकर उन्हें याद किया, प्राचार्य महोदय ने बताया कि गांधी जी सत्य, अहिंसा और सादा जीवन जीने में विश्वास करते थे। उनका मानना था कि किसी भी समस्या को हल करने के लिए हिंसा का सहारा लेना गलत है। अपनी इसी विचारधार के साथ उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई भी लड़ी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सविनय अवज्ञा आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, दांडी यात्रा जैसे अहिंसात्मक आंदोलन चलाए। गांधी जी का दांडी मार्च (नमक आंदोलन) तो पूरी दुनिया के कई देशों के लिए अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ सत्याग्रह की मिसाल बना। जिसने बड़ी से बड़ी सत्ता को झुकने पर मजबूर कर दिया।
गांधी जी न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी बल्कि एक समाज सुधारक भी थे। उन्होंने छुआछूत, जातिवाद और महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। बापू कहते थे कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है, जब उसमें हर किसी को समान अधिकार मिले।