DDDD

Wednesday, 2 October 2024

02 अक्टूबर 2024

दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती मनायी गई, इस अवसर पर प्राचार्य श्री देवेन्द्र कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन से परिचय से अवगत कराया।
छात्रों व अध्यापकों ने राष्ट्रपिता के प्रिय गीत “रघु पति राघव राजा राम” गाकर उन्हें याद किया, प्राचार्य महोदय ने बताया कि गांधी जी सत्य, अहिंसा और सादा जीवन जीने में विश्वास करते थे। उनका मानना था कि किसी भी समस्या को हल करने के लिए हिंसा का सहारा लेना गलत है। अपनी इसी विचारधार के साथ उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई भी लड़ी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सविनय अवज्ञा आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, दांडी यात्रा जैसे अहिंसात्मक आंदोलन चलाए। गांधी जी का दांडी मार्च (नमक आंदोलन) तो पूरी दुनिया के कई देशों के लिए अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ सत्याग्रह की मिसाल बना। जिसने बड़ी से बड़ी सत्ता को झुकने पर मजबूर कर दिया।
गांधी जी न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी बल्कि एक समाज सुधारक भी थे। उन्होंने छुआछूत, जातिवाद और महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। बापू कहते थे कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है, जब उसमें हर किसी को समान अधिकार मिले।

No comments:

Post a Comment